रामगढ़। अवैध खनन पर रोक को लेकर उपायुक्त रामगढ़ श्री चंदन कुमार द्वारा जिले के अलग-अलग क्षेत्र में अवैध मुहानों को चिन्हित कर उन्हें बंद करने का निर्देश दिया गया है। विगत दिनों में उपायुक्त, रामगढ़ श्री चंदन कुमार, पुलिस अधीक्षक श्री अजय कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी श्री अनुराग कुमार तिवारी, खनन पदाधिकारी श्री निशांत अभिषेक सहित अन्य अधिकारियों द्वारा मांडू प्रखंड अंतर्गत बसंतपुर क्षेत्र के कोतरे में विभिन्न अवैध मुहानों को चिन्हित किया गया था।
इसी क्रम में शनिवार से चिन्हित अवैध मुहानों को बंद करने का कार्य प्रारंभ किया गया था जो सोमवार को 2625 किलोग्राम ब्लास्टिंग सामग्री के उपयोग से ब्लास्टिंग कर कुल 143 अवैध मुहानों एवं 11 सुरंगों को बंद किया गया। वहीं रविवार को 21 अवैध मुहानों व 2 सुरंगों को बंद करने का कार्य किया गया था। जिले के अन्य क्षेत्रों में भी अवैध मुहानों को बंद करने हेतु पदाधिकारियों द्वारा सर्च अभियान चलाकर स्थल चिन्हित किया जा रहा है।