राँची। झारखण्ड के पूर्व मुख्य सचिव एल.खियांग्ते जेपीएससी के नये अध्यक्ष होंगे। राज्य सरकार के नियुक्ति प्रस्ताव पर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने मुहर लगा दी है। पिछले साल ही एल. खियांग्ते मुख्य सचिव के पद से रिटायर हुए थे। मूल रूप से मिजोरम के रहने वाले 1988 बैच के आईएएस अधिकारी खियांग्ते झारखण्ड में कई विभाग में सेवा दे चुके हैं। एल खियांग्ते वर्ष 2023 के दिसंबर में झारखंड के मुख्य सचिव बनाए गए थे। वे 31 अक्टूबर 2024 को राज्य के मुख्य सचिव पद से सेवानिवृत्त हुए थे। राज्य सरकार मुख्य सचिव के रूप में उनकी सेवा को तीन महीने का विस्तार देना चाहती थी। इसके लिए भारत के निर्वाचन आयोग के पास राज्य सरकार की ओर से प्रस्ताव भेजा गया था, लेकिन इस पर स्वीकृति नहीं मिली थी।
आखिरकार जेपीएससी को लंबे इंतजार के बाद मिल ही गया अध्यक्ष
Related Posts
Add A Comment
Latest NEWS
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Copyright © 2025 Hindusthan Khabar | All Rights Reserved. | Website Design by Nerold IT Service.