Close Menu
Hindusthan KhabarHindusthan Khabar
    What's Hot

    मुख्य चुनाव आयुक्त का तीन दिवसीय महत्वपूर्ण झारखंड दौरा 11 से

    विधि व्यवस्था संधारण व बेहतर व्यवस्था को ले रामनवमी जुलूस के रुट एवं विभिन्न मंदिरो का किया निरीक्षण

    महत्वपूर्ण खबर: रामनवमी को लेकर यातायात रूट निर्धारित

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Subscribe
    Hindusthan KhabarHindusthan Khabar
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • होम
    • झारखण्ड बिहार
    • ब्रेकिंग
    • राज्य-शहर
    • दुनिया
    • खेल
    • राष्ट्रीय
    • टेक-ज्ञान
    • बिजनेस
    • एंटरटेनमेंट
    • धर्म
    • लाइफस्टाइल
    Hindusthan KhabarHindusthan Khabar
    Home»झारखण्ड»मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने 49 नव चयनित प्रशिक्षण पदाधिकारियों को दिया नियुक्ति पत्र
    झारखण्ड

    मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने 49 नव चयनित प्रशिक्षण पदाधिकारियों को दिया नियुक्ति पत्र

    Avani Kant VivekBy Avani Kant VivekMarch 5, 2025No Comments5 Mins Read
    Share WhatsApp Facebook Twitter Telegram LinkedIn Email Copy Link
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email Copy Link WhatsApp

    राँची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के हाथों 49 नव चयनित प्रशिक्षण पदाधिकारियों को जब नियुक्ति पत्र मिला तो उनके चेहरे की मुस्कान देखते ही बन रही थी। खुशियों से भरा यह अवसर था- झारखंड मंत्रालय में श्रम, प्रशिक्षण, नियोजन एवं कौशल विकास विभाग द्वारा आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह का। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि नियुक्तियों का यह कारवां बढ़ता रहेगा। युवाओं को रोजगार से जोड़कर राज्य को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध है।

    ◆ जिम्मेदारियां से भरे एक नए सफर की हो रही शुरुआत

    मुख्यमंत्री ने नव चयनित प्रशिक्षण अधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज से सरकार की एक अभिन्न अंग के रूप में जिम्मेदारियों से भरे नए सफर की आप शुरुआत कर रहे हैं। मुझे विश्वास है कि आप प्रशिक्षण देकर युवाओं के हुनर को इस तरह से निखारेंगे कि उन्हें रोजगार के लिए मुश्किलों का सामना नहीं करना पड़ेगा। उन्हें रोजगार के भरपूर अवसर प्राप्त होंगे। वे अपने हुनर तथा क्षमता की बदौलत देश -विदेश में मान सम्मान और गर्व के साथ कार्य कर अपने परिवार और राज्य का नाम आगे बढ़ाएंगे।

    ◆ एक-एक कड़ी को जोड़ने का हो रहा प्रयास

    मुख्यमंत्री ने कहा कि क्षेत्र भ्रमण के दौरान कई बार पॉलीटेक्निक संस्थानों के विद्यार्थियों ने मुलाकात कर पठन- पाठन एवं प्रशिक्षण को लेकर हो रही समस्याओं से अवगत कराया था। इसी बात को संज्ञान में लेकर आईटीआई संस्थानों को मजबूत और संसाधनयुक्त बनाने का कार्य चल रहा है। इसी कड़ी में आईटीआई संस्थानों में पढ़ाई और प्रशिक्षण की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने की दिशा में प्रशिक्षण पदाधिकारियों की नियुक्ति हुई है । यह हमारे द्वारा किए जा रहे प्रयासों का एक हिस्सा है और आने वाले दिनों में इसमें कई और कड़ियां जुड़ेंगी। हमारी कोशिश है कि झारखंड जैसे पिछड़े राज्य में रोजगार को लेकर नौजवानों की चिंताएं दूर हों।

    ◆ हुनर अनमोल होता है

    मुख्यमंत्री ने कहा कि हुनर का कोई मोल नहीं होता है। हुनर तो अनमोल है। अगर आपके पास हुनर हो तो आपको रोजगार के लिए दौड़ने की जरूरत नहीं है। रोजगार खुद आपके दरवाजे पर आएगा, क्योंकि हुनरमंद को हर कोई अपने साथ जोड़कर रखना चाहता है। यही वजह है कि हमारी सरकार राज्य के नौजवानों के कौशल विकास के लिए कई कदम उठाए जा रहे हैं। अब नौजवानों के प्रशिक्षण के लिए टेक्नोलॉजी पर विशेष जोर दिया जा रहा है, क्योंकि तकनीक के जरिए ही आज के युवा आगे बढ़ सकेंगे।

    ◆ प्रशिक्षण में नई- नई तकनीकों के इस्तेमाल पर जोर

    मुख्यमंत्री ने कहा कि आज तेजी से तकनीकें बदल रही हैं। औद्योगिक जगत में अत्याधुनिक मशीनों का इस्तेमाल हो रहा है। मजदूरों के कार्य भी मशीनों के जरिए हो रहे हैं। ऐसे में अगर समय के अनुरूप आप अपने हुनर को नहीं निखारेंगे तो जमाने से काफी पीछे रह जाएंगे। रोजगार प्राप्त करना आपके लिए बड़ी चुनौती बन जाएगी। हमारा प्रयास है कि नई -नई तकनीको के माध्यम से आपको प्रशिक्षण मिले ताकि रोजगार के रास्ते आपके लिए हमेशा खुले रहें।

    ◆आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) को आईटीआई पाठ्यक्रम में शामिल किया जाए

    मुख्यमंत्री ने कहा कि आज आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हमारे जीवन का अहम हिस्सा बनता जा रहा है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के जरिए तकनीक काफी आगे बढ़ चुका है। आज कृषि हो या उद्योग अथवा कोई और क्षेत्र- हर जगह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल तेज होता जा रहा है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से अब आप अपने को अलग नहीं रख सकते हैं। ऐसे में हमारे नौजवान आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में आगे बढ़ें, इसके लिए आईटीआई संस्थानों के पाठ्यक्रम में इसे शामिल करने की जरूरत है। उन्होंने इलेक्ट्रिक वाहनों की मरम्मत का प्रशिक्षण देने के लिए भी कोर्स संचालित करने पर जोर दिया।

    ◆ प्रखंड स्तर पर कौशल विकास के प्रशिक्षण की है व्यवस्था

    मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं के कौशल विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को अब प्रखंड स्तर पर ही कौशल विकास का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उन्हें प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहन राशि भी दी जा रही है। मेरा नौजवानों से आग्रह है कि वे कौशल विकास प्रशिक्षण केंद्र में आएं और अपने को दक्ष बनाएं। आपकी दक्षता आपके करियर को नई दिशा देगी।

    ◆युवाओं को एंटरप्रेन्योर एवं स्टार्टअप शुरू करने के लिए तैयार करें

    मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में हम एक ऐसी व्यवस्था बनाने का प्रयास कर रहे हैं, जहां युवाओं को कौशल विकास का प्रशिक्षण देकर ना सिर्फ उन्हें रोजगार से जोड़ने का कार्य कर रहे हैं बल्कि उनके हुनर को इस तरह से निखारने का प्रयास हो रहा है कि वे एक एंटरप्रेन्योर के रूप में आगे आकर अपना स्टार्टअप स्थापित कर सकें। इससे ना सिर्फ वे रोजगार प्राप्त करेंगे बल्कि अन्य लोगों को भी रोजगार से जोड़ने में सफल होंगे।

    ◆ कौशल विकास के साथ रोजगार उपलब्ध करा रही है सरकार

    मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार युवाओं का कौशल विकास के साथ उनके रोजगार के लिए भी कार्य कर रही है। कैंपस प्लेसमेंट और रोजगार मेला तथा कई अन्य माध्यमों से पिछले वर्ष 50 हज़ार से अधिक युवाओं को देश-विदेश के संस्थानों में सम्मानजनक रोजगार उपलब्ध कराया गया। मुख्यमंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि किसी एक व्यक्ति के बलबूते राज्य आगे नहीं बढ़ सकता है । सभी की भागीदारी से झारखंड जैसे राज्य का सर्वांगीण विकास संभव है। इस अवसर पर श्रम मंत्री श्री संजय प्रसाद यादव, मुख्य सचिव श्रीमती अलका तिवारी, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव श्री अविनाश कुमार , श्रम विभाग के सचिव श्री जितेंद्र कुमार सिंह, श्रमायुक्त श्री संजीव कुमार बेसरा एवं कई अन्य अधिकारी मौजूद थे।

    CM नियुक्ति पत्र मुख्यमंत्री सीएम हेमंत सोरेन
    Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Copy Link
    Previous Articleबड़ी खबर: प्रदूषण से त्रस्त आंदोलनरत कॉलोनी वासियों से मिलने पहुंचे सांसद, 8 मार्च को उपायुक्त संग बैठक
    Next Article बड़ी खबर: दो दिनों के रिमांड पर पतरातू थाना लाया गया कुख्यात अपराधी अमन श्रीवास्तव
    Avani Kant Vivek
    • Website

    Related Posts

    मुख्य चुनाव आयुक्त का तीन दिवसीय महत्वपूर्ण झारखंड दौरा 11 से

    April 9, 2025

    विधि व्यवस्था संधारण व बेहतर व्यवस्था को ले रामनवमी जुलूस के रुट एवं विभिन्न मंदिरो का किया निरीक्षण

    April 4, 2025

    महत्वपूर्ण खबर: रामनवमी को लेकर यातायात रूट निर्धारित

    April 4, 2025
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisement
    Demo
    Latest Posts

    मुख्य चुनाव आयुक्त का तीन दिवसीय महत्वपूर्ण झारखंड दौरा 11 से

    विधि व्यवस्था संधारण व बेहतर व्यवस्था को ले रामनवमी जुलूस के रुट एवं विभिन्न मंदिरो का किया निरीक्षण

    महत्वपूर्ण खबर: रामनवमी को लेकर यातायात रूट निर्धारित

    बढ़ते प्रदूषण से बेहाल है राज्य की जनता : जे पी पांडेय

    Trending Posts

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram
    Recent Posts
    • मुख्य चुनाव आयुक्त का तीन दिवसीय महत्वपूर्ण झारखंड दौरा 11 से
    • विधि व्यवस्था संधारण व बेहतर व्यवस्था को ले रामनवमी जुलूस के रुट एवं विभिन्न मंदिरो का किया निरीक्षण
    • महत्वपूर्ण खबर: रामनवमी को लेकर यातायात रूट निर्धारित
    • बढ़ते प्रदूषण से बेहाल है राज्य की जनता : जे पी पांडेय

    Latest NEWS

    • खेल
    • लाइफस्टाइल
    • एंटरटेनमेंट
    • राज्य-शहर
    • बिजनेस
    • टेक-ज्ञान
    • दुनिया
    • राष्ट्रीय
    • झारखण्ड बिहार
    • ब्रेकिंग

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    Copyright © 2025 Hindusthan Khabar | All Rights Reserved. | Website Design by Nerold IT Service.
    • Privacy Policy
    • Terms

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Ad Blocker Enabled!
    Ad Blocker Enabled!
    Our website is made possible by displaying online advertisements to our visitors. Please support us by disabling your Ad Blocker.