रामगढ़। उपकारा रामगढ़ में कैदी द्वारा मोबाइल इस्तेमाल किए जाने संबंधित गुप्त सूचना प्राप्त होने के उपरांत मंगलवार की रात्रि में पुलिस अधीक्षक रामगढ़ अजय कुमार के नेतृत्व में उपकारा रामगढ़ का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उपकारा रामगढ़ से तंबाकू, तास के पत्ते, तास के डब्बे में 8900 रुपये, कुछ कागजात के साथ साथ कुछ टेलीफोन नम्बर भी बरामद किए गए हैं। बताया जा रहा है कि सारा सामान जेल के रसोई घर से बरामद किया गया है। जिसके उपरांत मामले में नियम अनुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।
मौके पर मुख्यरूप से अनुमंडल पदाधिकारी रामगढ़ अनुराग कुमार तिवारी, गोपनीय प्रभारी रविंद्र कुमार गुप्ता, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रामगढ़, थाना प्रभारी रामगढ़ सहित अन्य उपस्थित थे।

