लूट का केंद्र बने हैं आंगनवाड़ी केंद्र : जेपी
रामगढ़ : झारखंड राज्य आंगनवाड़ी कर्मचारी संघ के संयोजक जय प्रकाश पांडेय ने आंगनवाड़ी सेविका और सहायिका के साथ घट रही घटनाओं पर आक्रोश व्यक्त करते हुए गंभीर आरोप लगाया है। जयप्रकाश पांडेय ने आवाज बुलंद करते हुए पूछा है कि आंगनवाड़ी सेविका और सहायिका आखिर कब तक शोषण का शिकार बनती रहेंगी। आंगनवाड़ी सेविका और सहायिका मंईया सम्मान योजना पाने वाली महिलाओं से भी कमजोर है,जिन्हें समय पर मिलनेवाला वेतनमान,पोषाहार की राशि, मकान भाड़ा, राज्य सरकार द्वारा बढ़ी हुआ राशि भी लगभग 08 माह से नहीं मिला है। राज्य की सेविका और सहायिका राज्यकर्मी का दर्जा पाने की हकदार नहीं है? संघ के राष्ट्रीय महामंत्री अशोक कुमार नयन और जयप्रकाश पांडेय ने केंद्र सरकार की केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी से मिलकर महिला सेविका और सहायिका के समस्याओं से अवगत कराया है। ज्ञातव्य है कि केंद्रीय श्रम और रोजगार मंत्री मनसुख मांडवीय को पत्र लिखकर सम्पूर्ण राष्ट्र में आंगनवाड़ी केंद्रों की सेविका सहायिका को राज्यकर्मी का दर्जा नहीं मिलने से आंगनवाड़ी केंद्रों में हो रहे लुट की स्थिति से अवगत कराया है। मोटी रकम आंगनवाड़ी केंद्रों के पदाधिकारियों द्वारा वसूला जा रहा है इसके कारण आंगनवाड़ी सेविका और सहायिका में हाहाकार मचा हुआ है। क्या इसी कुपोषण के हालत में हम 2047 तक भारत को स्वस्थ,सुरक्षित और विकसित राष्ट्र के निर्माण में सफल होंगे। इसकी जानकारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी दी गई है।
लूट का केंद्र बन गए हैं आंगनबाड़ी केंद्र: जयप्रकाश पांडेय
Previous Articleरामगढ़ में मिनी मैराथन दौड़ के लिए फार्म जारी, ऐसे करें आवेदन
Related Posts
Add A Comment
Latest NEWS
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Copyright © 2025 Hindusthan Khabar | All Rights Reserved. | Website Design by Nerold IT Service.