Author: Avani Kant Vivek

हजारीबाग। एनटीपीसी के डीजीएम कुमार गौरव की हत्या करने वाले शूटर मिंटू कुमार पासवान उर्फ छोटा छत्री सहित हत्याकांड में शामिल चार लोगों को हजारीबाग पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है इसके साथ ही पुलिस ने इस हत्याकांड का खुलासा कर लिया है। इस हत्याकांड की जानकारी 24 मार्च को डीआईजी संजीव कुमार व एसपी अरविंद कुमार सिंह ने पत्रकारों को दी। इस हत्याकांड को अमन साहू के कहने पर अंजाम दिया गया था। घटना में राहुल कुमार मुंडा, मनोज माली, के साथ मिंटू ने प्लान तैयार किया था। पांच मार्च को चतरा निवासी अजय यादव के पास हथियार गोली…

Read More

रामगढ़। शहर के गोला रोड स्थित साहू धर्मशाला में शनिवार को रामनवमी को भव्य रूप से मनाने के लिए हजारीबाग के सांसद मनीष जायसवाल के द्वारा रामनवमी समिति व अखाड़ा के राम भक्तों के बीच अस्त्र शस्त्र का वितरण किया । इस वितरण समारोह में भाजपा के पदाधिकारियों , सांसद प्रतिनिधिगण,रामनवमी महासमिति के पदाधिकारियों के साथ छावनी परिषद व नगर परिषद रामनवमी समिति व अखाड़ा के सदस्य भारी संख्या में उपस्थित हुए। सांसद मनीष जायसवाल के इस पहल से रामनवमी समिति के सदस्यों के साथ साथ रामगढ़ वासियों में भी उत्साह देखने को मिला। उपस्थित समिति के लोगो ने कहा…

Read More

राँची। झारखंड आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के प्रदेश संयोजक जय प्रकाश पांडेय ने कहा है कि झारखंड की महिलाओं के मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना और आंगनबाड़ी केंद्रों में मानदेय पर कार्यरत महिला कर्मचारियों के साथ शोषण और महिलाओं का अपमान जारी है। जल्द मामले का समाधान नहीं हुआ तो पूरे झारखंड में महिलाओं द्वारा आंदोलन शुरू किया जाएगा। महिला सम्मान योजना राशि के लिए लगभग 57 लाख महिलाओं के लिए मईया महिला सम्मान योजना के रूप में स्वयं सरकार द्वारा 2500 रुपये प्रतिमाह देने का कार्य शुरू हुआ था और उसमें लगभग 25 लाख महिलाओं को महिला सम्मान की राशि का…

Read More

हजारीबाग। हजारीबाग जिला के उरीमारी थाना क्षेत्र के सीसीएल न्यू बिरसा कोल डिपो में टीपीसी उग्रवादी संगठन ने 19 मार्च की रात को हमला कर दिया। इस दौरान कई राउंड फायरिंग की गयी। इसमें एक सीसीएल कर्मी को गोली लगती है। इस दौरान तीन जेसीबी मशीन व तीन हाइवा को आग लगा दी गई। अन्य गाड़ियों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया। घटना के बाद से वहां लोडिंग का कार्य ठप है।घटना की सूचना पाकर हजारीबाग एसपी अरविंद कुमार सिंह जवानों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। घटना स्थल पर टीपीसी के प्रताप उर्फ दिवाकर के…

Read More

भागलपुर। बिहार के भागलपुर जिले में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय के एक भांजे की हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा है कि केंद्रीय मंत्री के दो भांजों के बीच आपसी विवाद में गोली चलने के कारण एक भांजे की मौत हो गई है। भांजों के नाम जयजीत और विश्वजीत बताया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पानी को लेकर मामूली सा बात बड़े विवाद का रूप ले लिया जिसके बाद जयजीत ने गोली चला दी जिससे विश्वजीत की मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना की जांच पड़ताल शुरू…

Read More

राँची। झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर की बुधवार की रात अचानक तबीयत खराब हो जाने के कारण उन्हें राजधानी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार वित्तमंत्री के फेफड़ों में संक्रमण के कारण उन्हें खांसी की शिकायत थी, बुधवार की रात खांसी काफी बढ़ने के बाद उन्हें राजधानी के आर्किड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार वित्तमंत्री को फिलहाल विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। वित्तमंत्री और महुआ माजी से मिले बाबूलाल वित्तमंत्री राधाकृष्ण किशोर के अस्वस्थ होने व अस्पताल में भर्ती होने की सूचना मिलने पर नेता…

Read More

राँची। राजधानी राँची के बरियातू थाना क्षेत्र में बीते 7 मार्च की सुबह अपराधियों ने गोलीबारी की घटना को अंजाम देकर राजधानी के सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान लगा दिया था।दरअसल 7 मार्च के सुबह कोयला कारोबारी विपिन मिश्रा पर अपराधियों ने गोलीबारी की थी। इस गोलीबारी की घटना में ट्रांसपोर्टर विपिन मिश्रा घायल हो गए थे। डीआईजी सह राँची एसएसपी चंदन सिन्हा के निर्देश पर गठित पुलिस की टीम ने इस घटना में शामिल छः अपराधियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया है। घटना में शामिल अपराधियों में रामगढ़ जिला के पतरातू निवासी प्रेम प्रकाश पांडेय समेत…

Read More

जिला स्तरीय वरीय अधिकारियों व पदाधिकारियों के साथ अहम बैठक में राँची डीसी ने दिए कई निर्देश राँची। जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त, रांची मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा 17 मार्च 2025 को समाहरणालय ब्लॉक- ए स्थित कांफ्रेंस में जिला स्तरीय सभी वरीय अधिकारियों/पदाधिकारियों के साथ अहम बैठक की गई। बैठक में कई महत्वपूर्ण पहलुओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए उपायुक्त ने सम्बंधित सभी पदाधिकारियों को कई अहम दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सभी अधिकारियों से कहा कि जिला प्रशासन आम जनों की शिकायत, विधि-व्यवस्था, सरकारी भूमि पर कब्ज़ा, ड्रिंक एंड ड्राइव, ध्वनि प्रदूषण, जन शिकायत कोषांग में आए शिकायतों का तेज गति से…

Read More

गिरिडीह। रविवार को देवघर से लौटने के क्रम में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास गिरिडीह के हिंसा प्रभावित क्षेत्र घोड़थंभा पहुंचे। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री ने हिंसा पीड़ित परिवारों से मिले, और उनकी स्थिति से अवगत हुए। गिरिडीह जिले के घोरथंबा में हुई हिंसा पर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि सिर्फ खानापूर्ति करने के लिए दस लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सरकार का यह रवैया बिल्कुल ही सही नहीं है। हम अपने पर्व त्योहार घर पर नहीं मनाएंगे तो कहा मनाएंगे। सद्भाव का ठेका सिर्फ हिंदू समाज लेकर नहीं बैठा है। रंग से किसको दुश्मनी है…

Read More

लूट का केंद्र बने हैं आंगनवाड़ी केंद्र : जेपीरामगढ़ : झारखंड राज्य आंगनवाड़ी कर्मचारी संघ के संयोजक जय प्रकाश पांडेय ने आंगनवाड़ी सेविका और सहायिका के साथ घट रही घटनाओं पर आक्रोश व्यक्त करते हुए गंभीर आरोप लगाया है। जयप्रकाश पांडेय ने आवाज बुलंद करते हुए पूछा है कि आंगनवाड़ी सेविका और सहायिका आखिर कब तक शोषण का शिकार बनती रहेंगी। आंगनवाड़ी सेविका और सहायिका मंईया सम्मान योजना पाने वाली महिलाओं से भी कमजोर है,जिन्हें समय पर मिलनेवाला वेतनमान,पोषाहार की राशि, मकान भाड़ा, राज्य सरकार द्वारा बढ़ी हुआ राशि भी लगभग 08 माह से नहीं मिला है। राज्य की सेविका…

Read More