Author: Avani Kant Vivek

राँची/रामगढ़। झारखंड प्रदेश वैश्य मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष महेश्वर साहु ने केंद्रीय समिति का विस्तार किया है। इसके तहत रामगढ़ जिला के गोला प्रखंड अंतर्गत मगनपुर ग्राम निवासी बीरेन्द्र कुमार को केंद्रीय समिति का मुख्य प्रवक्ता बनाया गया है। साथ ही उन्हें रामगढ़ जिला का प्रभारी भी बनाया गया है। केंद्रीय अध्यक्ष महेश्वर साहु ने कहा कि बीरेन्द्र कुमार वैश्य मोर्चा के संस्थापक सदस्यों में से एक हैं और उन्हें संगठन एवं सामाजिक कार्य का काफी अनुभव है। केंद्रीय स्तर पर जहाँ वे वैश्य मोर्चा के नीति-सिद्धांतों को रख सकेंगे, वहीं अपने सांगठनिक अनुभव का लाभ रामगढ़ जिला में प्रदान…

Read More

रामगढ़। रामगढ़ के मरार औद्योगिक क्षेत्र स्थित बीएफसीएल का विस्तारीकरण किया गया है। इसी क्रम में नई मशीनों को शुरू करने से पूर्व टेस्ट किया गया था। जिसमें आसपास के क्षेत्र में बड़े पैमाने पर प्रदूषण हुआ तथा लोगों को भारी आवाज का सामना करना पड़ा था। फैक्ट्री प्रबंधन द्वारा बताया गया था कि मशीन कमिश्निंग के दौरान प्रदूषण व आवाज होती है। टेस्टिंग के बाद कुछ दिनों तक मशीन व फैक्ट्री बंद करने के बाद पुनः जब मशीन पूरे तौर पर स्टार्ट किया जाएगा तो काफी कीमती मशीन लाई गई है जिससे प्रदूषण नहीं फैलेगा तथा आवाज नहीं होगी।…

Read More

रामगढ़। व्यवसायियों की सक्रिय संस्था रामगढ़ चेम्बर आफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज का मनजीत साहनी को अध्यक्ष चुन लिया गया। इसी तरह अमरेश गणक को उपाध्यक्ष, मनोज चतुर्वेदी उर्फ मानू को मानद सचिव, दिनेश पोद्दार को कोषाध्यक्ष, इंद्रपाल सिंह सैनी को सह सचिव के पद पर सर्वसम्मति से चुना गया है। उल्लेखनीय है कि रामगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स के 15 सदस्यीय कार्यकारणी समिति के सदस्यों के चुनाव के लिए एक ही गुट के 15 लोगों ने नामांकन किया था। चुने हुए सभी पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्यों को चेंबर के अध्यक्ष विनय कुमार अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह, आनंद अग्रवाल( अधिवक्ता)…

Read More

■ उपायुक्त ने राजकीय बैद्यनाथ महोत्सव की चल रही तैयारियों को लेकर संबंधित अधिकारियों को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश ■ क्राउड मैनेजमेंट, ट्रैफिक प्लान एवं वाहनों के पड़ाव हेतु की गयी व्यवस्था को करें सुदृढ़ः-उपायुक्त देवघर। जिला के उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी श्री विशाल सागर ने मंगलवार दिनांक 04.03.2025 को राजकीय बैद्यनाथ महोत्सव, 2025 के सफल आयोजन को लेकर स्थानीय केकेएन स्टेडियम का निरीक्षण किया। इस दौरान उपायुक्त ने तीन दिवसीय राजकीय बैद्यनाथ महोत्सव के आयोजन को लेकर की जाने वाली विभिन्न तैयारियों के साथ सुरक्षा व्यवस्था, विधि व्यवस्था एवं यातायात व्यवस्था को लेकर संबंधित अधिकारियों व पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक…

Read More

पलामू। पलामू जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां मेदिनीनगर स्थित पलामू सेंट्रल जेल में एक कैदी के आत्महत्या करने की खबर आई है। जानकारी के अनुसार मृतक कैदी हत्या के मामले में 2023 से सजा काट रहा था। मृतक कैदी की पहचान साबिर अली के रूप में हुई है, वह गढ़वा का रहने वाला था। उसे वर्ष 2023 में ही गढ़वा के उपकारा से पलामू केंद्रीय कारा में लाया गया था। बताया जा रहा है कि उसने जेल के शौचालय में गमछे की मदद से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जेल में तैनात सुरक्षाकर्मियों ने उसे शौचालय…

Read More

राँची। राजधानी राँची स्थित राज्य के सबसे सुरक्षित जेल कहे जाने वाले बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा यानी कि होटवार जेल से गुरुवार शाम को हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहा एक उग्रवादी फरार हो गया था। इस घटना के बाद जेल आईजी सुदर्शन मण्डल ने कार्रवाई की है। जेल आईजी ने बिरसा मुंडा सेंट्रल जेल के छह कक्षपालों को लापरवाही के आरोप में सस्पेंड कर दिया है। छह कक्षपाल पर गिरी गाज बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार सजायाफ्ता कैदी के फरार हो जाने की घटना की जांच शुरू हो गई है, हालांकि फरार कैदी अभी तक पुलिस…

Read More

राँची। राँची विश्वविद्यालय के पूर्व सीनेट सह सिंडीकेट सदस्य डॉ अटल पाण्डेय ने 1 मार्च 2025 को राज्य के राज्यपाल महोदय के कार्यालय को पत्र लिखकर डॉ अनमोल कुमार लाल को उच्च शिक्षा विभाग में उप निदेशक के पद से अविलंब हटाने की मांग की है। उनका कहना है कि डॉक्टर अनमोल कुमार लाल अपनी सेवा अवधि तीन वर्ष को पूर्ण कर चुके हैं। परंतु राज्य के उच्च शिक्षा विभाग के द्वारा उन्हें 3 महीने का अवधि विस्तार दिया गया है जो की सरकार के उच्च शिक्षा विभाग के 19/ 12 /2019 लिए गए निर्णय जिसमें स्पष्ट है कि वैसे…

Read More

रामगढ़, 01.03.2025। जिले के पतरातू थाना क्षेत्र में देर रात्रि एक ट्रक लूट की घटना को अपराधियों ने अंजाम दिया था। दरअसल पतरातू थाना क्षेत्र के तिलैया टांड में किराए के मकान में रहने वाले 54 वर्षीय रियाज अंसारी अपने किराये के मकान में सो रहे थे। तभी अचानक छत की ओर से 03 लोग पिस्टल लेकर घर में घुसे और पिस्टल का भय दिखाकर इनके आँख पर पट्टी बांध दिये तथा इनके अपने ट्रक पंजीयन संख्या-JH19A3611 पर ले गये फिर पट्टी खोलकर इनको ट्रक से GPS निकलने हेतु बोले, भयवश रियाज ने ट्रक से GPS निकाल दिया। अपराधियों ने…

Read More

रसोई गैस महंगा। मार्च महीना के शुरू होने के साथ ही जनता को महंगाई का एक धीमा झटका लगा है। दरअसल, पेट्रोलियम कंपनियों ने देश भर में 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी कर दी है। जानकारी के अनुसार, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 6 रुपये की इजाफा की है। बढ़े हुए दाम 1 मार्च 2025 यानी कि आज से लागू हो गई है। घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं पेट्रोलियम कम्पनियों ने जहाँ 19 किलो वाले कॉमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर के कीमत में 6…

Read More

राँची। राज्य के डीजीपी अनुराग गुप्ता को एक बार फिर से अपराध अनुसंधान विभाग और भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। बताते चलें कि 1990 बैच के आईपीएस अधिकारी अनुराग गुप्ता को राज्य सरकार ने 28 नवंबर 2024 को झारखंड के डीजीपी का प्रभार सौपा था। उस समय उनके पास सीआईडी के डीजी का मूल प्रभार था और एसीबी के डीजी का अतिरिक्त प्रभार था। इसके बाद इसी वर्ष 3 फरवरी 2025 को सरकार ने अधिसूचना जारी कर आईपीएस अधिकारी अनुराग गुप्ता का झारखण्ड नियमित डीजीपी बनाई थी। गौरतलब है कि अब एक बार फिर…

Read More