Author: Avani Kant Vivek

रामगढ़। कोल इंडिया की कंपनियों की तरह समानांतर अवैध खदान संचालित करने वालों के खिलाफ अधिकारी सख्त हुए हैं। इन अवैध खदानों को ब्लास्टिंग के माध्यम से ध्वस्त किया जाएगा। रामगढ और बोकारो जिला के सीमा का फायदा उठाकर कोयला तस्कर अवैध धंधा संचालित कर रहे थे। कोतरे जंगल में कोयला तस्करों ने बड़े पैमाने पर अवैध भूमिगत खदान खोल रखा है। 28 फरवरी को उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक, डीएफओ, डीएमओ, एसडीओ और एसडीपीओ के साथ सीसीएल के भी अधिकारियों ने कोतरे जंगल पहुँचकर क्षेत्र का जायजा लिया है। जांच के दौरान अधिकारियों ने पाया कि तस्कर वन भूमि में कई…

Read More

रामगढ़। रामगढ़ के भाजपा नेता धनंजय पुटुस ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि आए दिन देखने को मिलता है कि आम नागरिकों को उनके छोटे छोटे कामों के लिए भी सरकारी दफ्तरों का चक्कर लगाने में उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। आम नागरिकों को हो रही परेशानी को देखते हुए रामगढ़ विधानसभा के पूर्व विधायक प्रत्याशी धनंजय कुमार पुटूस ने “जनता दरबार” लगाने की घोषणा की है। धनंजय कुमार पुटूस ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से जानकारी दी है कि प्रत्येक रविवार को प्रातः 11:00 से रामगढ़ अनुमंडल कार्यालय के निकट पुराने सदर अस्पताल के…

Read More

राँची। राजधानी राँची में एसीबी ने आज एक बड़ी कार्रवाई की है। दरअसल राँची के कोतवाली थाना के एक दारोगा को घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथों पकड़ लिया। घुस लेते पकड़ाए दरोगा का नाम ऋषिकांत है, वह एक मामले में एक व्यक्ति से काम करने के एवज में दस हजार रुपए घुस की मांग कर रहा था, इसपर व्यक्ति द्वारा असमर्थता जताने पर सौदा 5 हजार रुपये पर तय भी हो गया था। भुक्तभोगी ने दरोगा द्वारा घुस मांगे जाने की शिकायत भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो से कर दी। इसके बाद एसीबी ने शिकायत की जांच कर आरोप सही पाने…

Read More

राँची। राज्य के सबसे बड़े जेल से हत्या के मामले में सजायाफ्ता कैदी फरार हो जा रहे हैं। विडम्बना देखिए कि एक हत्यारा जिसे न्यायालय ने 10 वर्ष की सजा सुनाई है, वह राज्य के सबसे सुरक्षित कहे जाने वाले जेल राजधानी राँची स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा, जिसे होटवार जेल भी कहा जाता है वहां से फरार हो गया। फरार कैदी जाते जाते सेंट्रल जेल की तमाम सुरक्षा व्यवस्था को धत्ता बताते हुए सारी सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल कर रख दिया। जानकारी के अनुसार बिरसा मुंडा सेंट्रल जेल में बंद उग्रवादी, जो हत्या के मामले में सजायाफ्ता था…

Read More

रामगढ़। अपनी बीमार मां को घर में बंद कर पत्नी व ससुराल वालों के साथ कुंभ नहाने गया सीसीएल कर्मी पुत्र अखिलेश कुमार 27 फरवरी को अनुमंडल दंडाधिकारी के न्यायालय में हाजिर हुआ। उल्लेखनीय है कि रामगढ़ थाना क्षेत्र के अरगड्डा निवासी अखिलेश को अनुमंडल दंडाधिकारी अनुराग कुमार तिवारी ने नोटिस जारी कर उनके कोर्ट में हाजिर होने का आदेश दिया था। इसी आदेश के बाद सीसीएल कर्मी पुत्र अखिलेश अपने अधिवक्ता के साथ अनुमंडल दंडाधिकारी के न्यायालय के समक्ष उपस्थित हुआ। अनुमंडल दंडाधिकारी ने दंडाधिकारी ने पुनः अगली तिथि में लिखित जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है।

Read More

रामगढ़। चेंंबर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज के सत्र 2025-27 के 15 सदस्यीय कार्यकारणी सदस्यों के चुनाव को लेकर हलचल तेज हो गई है। चुनाव के लिए 17 संभावित प्रत्याशियों ने 27 फरवरी को अंतिम दिन नामांकन पर्चा खरीदा है। अब 28 फरवरी को सभी प्रत्याशी अपना पर्चा दाखिल करेंगे। नामांकन पर्चा खरीदने वालों में मुख्य रूप से मनजीत साहनी, मनोज चतुर्वेदी उर्फ मानू, इंद्रपाल सिंह, मुरारी लाल अग्रवाल, दिनेश कुमार पोद्दार, राहुल जैन, विवेक अग्रवाल, निलेश कुमार गुप्ता, अरुण बगड़िया, नरेंद्र कुमार सिंह, उमेश कुमार अग्रवाल, दिनेश कुमार पोद्दार, रवींद्र साहू, अमरेश गणक, अभिजीत कुमार उर्फ बीजी, विधान चंद्र सिंह,…

Read More

सर्जिकल व दवा के थोक विक्रेता को साथ ले गयी दार्जलिंग पुलिस रामगढ़। जिले के रामगढ़ शहर अंतर्गत गोला रोड स्थित एक थोक दवा व्यापारी को बिना बिल के प्रतिबंधित दवा आपूर्ति करना बहुत भारी पड़ गया। दरअसल गोला रोड स्थित सिद्धि-विनायक सर्जिकल नामक दवा के थोक दुकान के संचालक पर पश्चिम बंगाल के दार्जलिंग में बिना बिल के प्रतिबंधित दवाओं की आपूर्ति करने का आरोप लगा है। मामले में रामगढ़ थाना क्षेत्र के पतरातू बस्ती निवासी सिद्धि विनायक सर्जिकल के संचालक सुभाष यादव को दार्जलिंग पुलिस ने रामगढ़ पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार कर अपने साथ ले गयी है।…

Read More

राँची। झारखण्ड के पूर्व मुख्य सचिव एल.खियांग्ते जेपीएससी के नये अध्यक्ष होंगे। राज्य सरकार के नियुक्ति प्रस्ताव पर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने मुहर लगा दी है। पिछले साल ही एल. खियांग्ते मुख्य सचिव के पद से रिटायर हुए थे। मूल रूप से मिजोरम के रहने वाले 1988 बैच के आईएएस अधिकारी खियांग्ते झारखण्ड में कई विभाग में सेवा दे चुके हैं। एल खियांग्ते वर्ष 2023 के दिसंबर में झारखंड के मुख्य सचिव बनाए गए थे। वे 31 अक्टूबर 2024 को राज्य के मुख्य सचिव पद से सेवानिवृत्त हुए थे। राज्य सरकार मुख्य सचिव के रूप में उनकी सेवा को…

Read More

रामगढ़। बीते दिनों सरस्वती पूजा के बाद प्रतिमा विसर्जन के दौरान मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा विसर्जन जुलूस पर पथराव और मारपीट किया गया था। इस घटना ने काफी तूल पकड़ लिया है। स्थानीय पुलिस ने ससमय मौके पर पहुँच कर स्थिति को नियंत्रित किया था। इस घटना के बाद स्थानीय भाजपा सांसद मनीष जायसवाल ने 15 दिनों के अंदर न्यायपूर्ण कारवाई करने का स्थानीय पुलिस को अल्टीमेटम दिया था अन्यथा आंदोलन की चेतावनी दी थी। करवाई नहीं होने पर हजारीबाग सांसद 27 फरवरी से आन्दोलन की शुरुआत अनिश्चितकालीन धरने पर बैठकर कर दिया है। इस दौरान धरना प्रदर्शन में…

Read More

रामगढ़। रामगढ़ के चितरपुर में सोमवार को लव जिहाद के खिलाफ लोगों ने‎ जोरदार प्रदर्शन किया था। इस दौरान समाज के लोगों ‎ने मशाल जुलूस भी निकाला था। इसी मामले को लेकर मंगलवार को चितरपुर में लोगों ने स्वेच्छा से अपनी दुकानें भी बंद रखी थी। रामगढ़ जिला प्रशासन ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए फ्लैग मार्च निकाला था। लोगों के अनुसार पिछले दिनों दूसरे समुदाय के एक युवक द्वारा एक हिंदू ‎युवती को प्रेम जाल में फंसाकर केरल ले जाया गया था।‎ इसके बाद युवती के परिजनों द्वारा रजरप्पा थाना में ‎युवक के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई…

Read More