राँची। राज्य के सबसे बड़े जेल से हत्या के मामले में सजायाफ्ता कैदी फरार हो जा रहे हैं। विडम्बना देखिए कि एक हत्यारा जिसे न्यायालय ने 10 वर्ष की सजा सुनाई है, वह राज्य के सबसे सुरक्षित कहे जाने वाले जेल राजधानी राँची स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा, जिसे होटवार जेल भी कहा जाता है वहां से फरार हो गया। फरार कैदी जाते जाते सेंट्रल जेल की तमाम सुरक्षा व्यवस्था को धत्ता बताते हुए सारी सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल कर रख दिया।
जानकारी के अनुसार बिरसा मुंडा सेंट्रल जेल में बंद उग्रवादी, जो हत्या के मामले में सजायाफ्ता था फरार हो गया है।फरार हुए उग्रवादी की पहचान समीर तिर्की उर्फ साकिर तिर्की के रूप में हुई है। फरार होने की यह घटना गुरुवार 27 फरवरी देर शाम की बताई जा रही है। इस मामले में बिरसा मुंडा सेंट्रल जेल प्रशासन की ओर से राँची पुलिस को लिखित शिकायत दी गई है। फरार उग्रवादी समीर तिर्की को पुलिस गुमला से वर्ष 2018 में गिरफ्तार की थी।