रामगढ़। जिले में महिलाओं से सोने के आभूषण छीनने की घटनाएँ लगातार बढ़ रही है। 11 मार्च को एक महिला से सोने के गहने छिनतई के बाद अपराधियों ने अगले दिन फिर से दो महिलाओं को अपना निशाना बनाया। पहली घटना रामगढ़ थाना क्षेत्र के बिजुलिया में हुई। यहां 12 मार्च की दोपहर
स्कूटी सवार एक महिला के गले से बाइक सवार उच्चकों ने सोने की चेन छीन कर फरार हो गए। चेन छिनतई की घटना के दौरान स्कूटी सवार महिला दुर्घटनाग्रस्त होने से बच गई। इस संबंध महिला रेणुका सोनार पति रंजीत कुमार प्रसाद ने रामगढ़ थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। दूसरी घटना रजरप्पा थाना क्षेत्र में हुई। बुध बाजार लारी के समीप 12 मार्च को बाइक सवार उच्चको ने चितरपुर सोनार मुहल्ला निवासी नंदकिशोर प्रसाद सीसीएल केंद्रीय अस्पताल नई सराय, रामगढ़ से इलाज करा कर अपनी पत्नी प्रमिला देवी के साथ अपने बाइक से लौट रहे थे। इस बीच दोपहर में एक बाइक पर सवार दो उच्चकों ने महिला के गले से सोने के चेन की छिनतई कर फरार हो गए। चेन
छिनतई के दौरान पति पत्नी सड़क पर गिर गये। सोने की
चेन की कीमत सवा लाख है। इस संबंध में रजरप्पा थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराय गयी है।
सावधान: रामगढ़ में उच्चकों के हौसले बुलंद, दो दिनों में तीसरी बार छीने गहने
Previous Articleरोटरी रामगढ़ सीटी का होली मिलन समारोह सम्पन्न
Related Posts
Add A Comment
Latest NEWS
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Copyright © 2025 Hindusthan Khabar | All Rights Reserved. | Website Design by Nerold IT Service.