रामगढ़। भाजपा नेता व सांसद प्रतिनिधि (मीडिया) धनंजय कुमार पुटूस के द्वारा प्रत्येक रविवार को रामगढ़ प्रखंड कार्यालय के समीप स्थित उनके कार्यालय में लगने वाले जनता दरबार में लोगों की भीड़ देखने को मिल रही है। जनता दरबार में स्थानीय लोगों की समस्याओं को न केवल सुना जा रहा है, बल्कि समस्याओं का समाधान कराने का प्रयास किया जा रहा है।
भाजपा नेता पुटूस के द्वारा रामगढ़ बचाओ संघर्ष समिति के तत्वावधान में आयोजित जनता दरबार में लोग सड़क मरम्मत, पेयजल आपूर्ति, बिजली, नाली सफाई और मंईयां सम्मान जैसे योजनाओं से जुड़ी शिकायत लेकर पहुँच रहे हैं। जनता दरबार में आये वादियोंयों के सभी शिकायतों पर धनंजय कुमार पुटूस ने गंभीरता से विचार कर संबंधित अधिकारियों के साथ संपर्क कर समस्याओं का समाधान करवाने की दिशा में कदम उठा रहे हैं।
इस अवसर पर पुटूस ने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि जनता की हर समस्या का समाधान हो। यह जनता दरबार केवल शिकायतें सुनने का मंच नहीं, बल्कि समाधान का माध्यम भी है।
रामगढ़ के विकास और जनता की भलाई के लिए हम प्रतिबद्ध हैं। जनता दरबार में मौजूद लोगों ने इस पहल की जमकर सराहना की। कई नागरिकों ने बताया कि उनकी लंबित समस्याओं का समाधान धनंजय कुमार पुटूस के जनता दरबार के जरिए संभव हुआ।
रामगढ़ बचाओ संघर्ष समिति के अजय राम, सिकंदर सोनी, राम कुमार, अमर बोदरा, विक्की बेदिया के साथ अन्य सदस्यों ने भी इस आयोजन में सक्रिय सहयोग दिया। धनंजय कुमार पुटूस ने यह भी घोषणा की कि जनता की समस्याओं के समाधान के लिए ऐसे जनता दरबार नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे, ताकि लोगों के साथ सीधा संवाद और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित हो सके।