महाशिवरात्रि का पावन पर्व 26 फरवरी 2025 दिन बुधवार को है। ज्ञात हो कि आज का दिन महादेव के भक्तों के लिए बेहद ही खास होता है। महादेव की भक्ति में भक्तगण आज शिव बारात निकालकर हर्षोल्लास के साथ खूब झूमते नाचते गाते हैं। महाशिवरात्रि पर्व आज देश के सभी राज्यों में बड़ी श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जा रहा है। झारखंड में भी बहुत ही धूम धाम से महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जा रहा है। अल सुबह से ही भगवान भोलेनाथ के मंदिरों में जलाभिषेक और पूजा अर्चना के लिए भक्तों की भारी भीड़ दिखाई दे रही हैं। देवघर के बाबा मंदिर यानी द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक बैद्यनाथ धाम में महाशिवरात्रि के मौके पर जलाभिषेक और पूजा करने के लिए भक्तों का भारी भीड़ अहले सुबह से ही उमड़ पड़ी है। राजधानी राँची के पहाड़ी मंदिर में भी श्रद्धालु सुबह से कतारबद्ध होकर जलाभिषेक व पूजा करने के लिए अपनी अपनी बारी की प्रतीक्षा कर रहे हैं। इस दौरान भक्तों में महादेव के प्रति श्रद्धा व विश्वास देखते ही बन रहा है। पूरा पहाड़ी मन्दिर परिसर हर हर महादेव के नारे से गुंजायमान है।
महाशिवरात्रि: देवों के देव महादेव की भक्ति में डूबा देश, गूंज रहा हर हर महादेव का जयघोष
Related Posts
Add A Comment
Latest NEWS
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Copyright © 2025 Hindusthan Khabar | All Rights Reserved. | Website Design by Nerold IT Service.