राँची। झारखंड आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के प्रदेश संयोजक जय प्रकाश पांडेय ने कहा है कि झारखंड की महिलाओं के मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना और आंगनबाड़ी केंद्रों में मानदेय पर कार्यरत महिला कर्मचारियों के साथ शोषण और महिलाओं का अपमान जारी है। जल्द मामले का समाधान नहीं हुआ तो पूरे झारखंड में महिलाओं द्वारा आंदोलन शुरू किया जाएगा। महिला सम्मान योजना राशि के लिए लगभग 57 लाख महिलाओं के लिए मईया महिला सम्मान योजना के रूप में स्वयं सरकार द्वारा 2500 रुपये प्रतिमाह देने का कार्य शुरू हुआ था और उसमें लगभग 25 लाख महिलाओं को महिला सम्मान की राशि का भुगतान नहीं होना सरकार की वादाखिलाफी को दर्शाता है। इससे झारखंड की महिलाओं में गहरा आक्रोश है। राज्य सरकार सरकार ने आंगनबाड़ी केंद्रों में कार्यरत लगभग 75 हजार आंगनबाड़ी सेविका और सहायिका को मानदेय के स्थान पर वेतनमान और राज्यकर्मी का दर्जा देने का वायदा किया गया था, जिन वादों के साथ हेमंत सरकार पुनः सत्ता में आई। झारखंड की जनता अब झूठे वादे पर फुसलाने वाली नहीं है, महिलाओं में गंभीर आक्रोश आंदोलन का रूप धारण करते जा रहा रहा है,अब राज्य की लगभग 25 लाख मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना की लाभ से वंचित लाभार्थी महिला और राज्य की लगभग 75 हजार आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका महिला कर्मचारी अब आंदोलनरत हैं।
Related Posts
Add A Comment
Recent Posts
- सांसद मनीष जायसवाल ने रामगढ़ में 20 अखाड़ा व रामनवमी समिति के बीच अस्त्र शस्त्र का वितरण किया
- …..तो पूरे झारखंड में महिलाएं करेंगी आंदोलन : जेपी
- उग्रवादियों ने हमला कर कई वाहनों में लगाई आग फायरिंग, एक सीसीएल कर्मी घायल
- बड़ी खबर: आपसी विवाद में गोली मारकर केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय के भांजे की हत्या
Latest NEWS
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Copyright © 2025 Hindusthan Khabar | All Rights Reserved. | Website Design by Nerold IT Service.